दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस के पूर्व नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सुभाष चंद की जमानत याचिका पर CBI को नोटिस जारी किया है। जस्टिस गिरीश कठपालिया ने एजेंसी से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी। चंद को CBI ने रिश्वत के एक मामले में गिरफ्तार किया था। सुभाष चंद पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति को नारकोटिक्स केस में आरोपी नहीं बनाने के बदले रिश्वत मांगी थी। इस मामले में CBI चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। चंद गिरफ्तारी के समय द्वारका में दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज थे। CBI की ओर से स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर राजनी गुप्ता ने नोटिस स्वीकार किया।