नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आइवी काउंटी सोसाइटी के एक फ्लैट में शुक्रवार सुबह आग लग गई। मौके पर कई फायर ब्रिगेड टीमें मौजूद हैं। फ्लैट की 12वीं मंजिल की बालकनी से आग की लपटें और धुआं निकल रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पूरी बिल्डिंग और आसपास की बिल्डिंग्स को भी खाली करा लिया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर अपने फ्लैट में मृत मिलीं, हत्या की आशंका; घर बाहर से बंद था दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता पॉल (49) का शव गुरुवार को पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित उनके फ्लैट में मिला। वह फ्