दिल्ली के सफदरजंग इलाके में जज अमन कुमार शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनका शव फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस और FSL की टीम ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। जज अमन शर्मा का घर ग्रीन पार्क इलाके में है। वह दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में कार्यरत थे। शर्मा 19 जून, 2021 को दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विसेज में शामिल हुए थे। उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से ग्रेजुएशन किया और 2018 में BA LLB पूरा किया। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने कई तरह के क्रिमिनल और सिविल केस देखे और अलग-अलग इलाकों में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास और सिविल जज के तौर पर काम किया। अक्टूब