तेलंगाना के सूर्यपेट जिले में भारत राष्ट्र समिति (BRS) के लोकल नेता चिंतलपति मधु की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक उनकी लाश के टुकड़ों को एक बोरे में भरकर हाईवे के पास पुलिया के नीचे फेंकी गई थी। मधु शुक्रवार शाम से लापता थे, जिसके बाद उनकी पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का शक है कि पुरानी दुश्मनी के चलते हत्या की गई। बताया जा रहा है कि मधु को जान-पहचान के लोगों ने बहाने से बुलाया था। वह पहले एक हत्या के मामले में मुख्य गवाह भी रह चुके थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… गढ़चिरौली में माओवादियों की हथियार फैक्ट्री का खुलासा, 8 माओवादी गिरफ्तार महाराष्ट
भास्कर अपडेट्स:तेलंगाना में BRS के नेता की हत्या, लाश के टुकड़ों को बोरे में भरकर फेंका
तेलंगाना के सूर्यपेट जिले में भारत राष्ट्र समिति (BRS) के लोकल नेता चिंतलपति मधु की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक उनकी लाश के टुकड़ों को एक बोरे में भरक…
