जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में हरि गनीवन के पास अमरनाथ यात्रियों से भरी एक बस सड़क से फिसल गई। हादसे के बाद सीआरपीएफ, आईटीबीपी और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव अभियान चलाया। सभी घायल यात्रियों को सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए कंगन अस्पताल भेजा गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली के गांधी नगर में यमुना में चार लोग डूबे, एक का शव मिला दिल्ली के गांधी नगर इलाके में यमुना नदी में चार लोगों के डूबने की आशंका है। घटना के बाद रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें अब तक एक शव बरामद किया गया है। अंधेरा होने के कारण अभियान फिलह