पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) प्रमुख महबूबा मुफ्ती को जम्मू-कश्मीर में मार्टियर्स डे से एक दिन पहले कथित तौर पर घर में नजरबंद कर दिया गया है। उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह दावा किया। हालांकि, पुलिस या प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कश्मीर में सामान्य स्थिति बहाल होने के दावों के बावजूद विपक्षी नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है। इल्तिजा ने यह भी कहा कि स्थानीय सरकार भी पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है। उनके मुताबिक, सिधरा में पुलिस घरों को गिरा रही है और जरूरत पड़ने पर विरोधियो