गुजरात के कच्छ जिले के तटीय इलाके में बुधवार को एक संदिग्ध पाकिस्तानी नाव लावारिस हालत में मिली। BSF सूत्रों के मुताबिक यह नाव भारत-पाकिस्तान समुद्री सीमा के पास एक क्रीक इलाके में पाई गई। प्रारंभिक जांच में नाव से मछली पकड़ने का सामान मिला है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों को अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। BSF के जवानों ने गश्त के दौरान इस नाव को देखा। इसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई और नाव को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। भारतीय मछुआरों को अरब सागर के क्रीक इलाके में जाने की अनुमति नहीं है, लेकिन कई बार पाकिस्तानी मछुआरे मछली पकड़ने के लिए भारतीय सीमा में घुस आ