गुजरात के वापी में डूंगरी फालिया के पास बनी मदीना मस्जिद के परिसर में देर रात अचानक आग लग गई। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वापी फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा रात 3.30 बजे हुआ। आज की बाकी बड़ी खबरें… बिना एक्स्ट्रा चार्ज प्लेन की 60% सीटें 20 अप्रैल से मिलेंगी देश की एयरलाइंस 20 अप्रैल से किसी भी उड़ान में कम से कम 60% सीटें बिना कोई अतिरिक्त शुल्क लिए देना शुरू कर देंगी। विमानन नियामक डीजीसीए के मुताबिक, संशोधित हवाई परिवहन सर्कुलर 20 अप्रैल से प्रभावी होगा। अभी 20% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क बुक की ज