कोलकाता पुलिस ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुणाल घोष पर अंडे फेंकने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। कुणाल ने सोमवार देर शाम पुलिस में शिकायत की थी। एक आरोपी को रात में ही हिरासत में ले लिया गया था और उससे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर दूसरे आरोपी को मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचानद चंदन सिंह और रवि कोयल के रूप में हुई है। आज की अन्य बड़ी खबरें… राजौरी में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन दिखा, सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई दिया। अधिकारियों के मु