सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता और जीवन के अधिकार से जुड़े मामलों में न्यायिक प्रक्रिया की तेजी के मुद्दे पर स्वत: संज्ञान लिया। अदालत ने केरल हाईकोर्ट में लंबित उस मामले पर जल्द सुनवाई सुनिश्चित करने को कहा, जो पेटेंट वाली कैंसर की दवाओं की महंगी कीमतों से जुड़ा है। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहन की पीठ ने मामले में नोटिस जारी किया। सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से कहा कि वहां लंबित याचिका का जल्द निपटारा कराया जाए। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि केरल हाईकोर्ट में याचिका दाखिल क