केरल के नेय्याट्टिनकारा के पास कक्कराविला इलाके में शुक्रवार को एक मिनी स्कूल बस सड़क किनारे नहर में पलट गई। हादसे में सात स्कूली छात्र घायल हो गए। बस में नौ छात्र, चालक और एक परिचारक समेत कुल 11 लोग सवार थे। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि सड़क के संकरे हिस्से में बस का एक टायर कीचड़ में फंस गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस सड़क से उतरकर पास की नहर में पलट गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर नेय्याट