कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि मंत्री रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे से जुड़ा विवाद सुलझा लिया गया है। दरअसल, रामलिंगा रेड्डी ने शुक्रवार को इस्तीफे दिया था। उन्होंने कहा कि वो मनपसंद विभाग न मिलने से नाराज हैं। रेड्डी का कहना है कि उनसे बेंगलुरु विकास विभाग का वादा किया गया था, लेकिन उन्हें उसकी जगह बड़ा और मध्यम सिंचाई परियोजना मंत्रालय दे दिया गया, इसी वजह से उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शुक्रवार देर रात रामलिंगा रेड्डी से करीब ढाई घंटे तक मुलाकात की। बैठक के बाद उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार एकजुट होकर आगे बढ़ेगी। वहीं