कर्नाटक के मंगलुरु के कंकनाडी इलाके में बुधवार को लैंडस्लाइड के कारण एक कंपाउंड की दीवार टाइल वाली छत के मकान पर गिर गई। हादसे में दो बच्चियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के समय 6 लोग मलबे में दब गए थे। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर एंड इमरजेंसी सर्विस और पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया। टीमों ने बलकृष्ण, अल्का और अनुषा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में शांता, अनामिका चौरसिया और परी की मौत हो गई। सभी पीड़ित मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और पिछले करीब 20 सालों से क