ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में शनिवार रात एक महिला ने अपने दो नाबालिग बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद आत्महत्या की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, आरोपी रंजिता ओराम ने पति सीताराम को बाहर भेजकर घर अंदर से बंद किया। 10 साल की बेटी जिज्ञासा और 5 साल के बेटे बिभांशु पर कुल्हाड़ी से हमला किया। शोर सुनकर पति और उसका भाई झरोखा तोड़कर अंदर पहुंचे। बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद महिला ने खुद का गला काट लिया। उसे बुरला के विम्सार अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक है। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से व