आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के चिलकलाडोना के पास एक लॉरी और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। 10-12 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए एम्मिगनूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुरनूल पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान कर्नाटक (चिक्कमगलुरु क्षेत्र) के तीर्थयात्रियों के रूप में हुई है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली में BRICS की पहली हेल्थ वर्किंग ग्रुप बैठक; चीन, रूस, भारत समेत 9 देशों के स्वास्थ्य अधिकारी शामिल दिल्ली में बुधवार को BRICS फ्रेमवर्क के तहत 2026 की पहली हेल्थ वर्किंग ग्रुप (HWG) बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं