बॉलीवुड ऐक्टर अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, वह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। उनकी तबीयत ठीक है। चिंता की कोई बात नहीं है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली दंगा केस में उमर खालिद को अंतरिम जमानत नहीं मिली, कोर्ट ने कहा- आधार सही नहीं हैं दिल्ली की एक अदालत ने 2020 उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगा साजिश मामले के आरोपी JNU के पूर्व छात्र उमर खालिद को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि राहत मांगने के लिए दिए गए आधार पर्याप्त नहीं हैं। एडिशनल सेशंस जज समीर बाजपेयी उमर खालिद की उस याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें