जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्रशासन ने गुरुवार को लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के दो आतंकियों के घर ढहा दिए। यह कार्रवाई लाल चौक में पुलिसकर्मी आशिक हुसैन की हत्या के एक दिन बाद की गई। अधिकारियों के मुताबिक, जिन आतंकियों के मकान गिराए गए उनमें बिजबेहड़ा के गुरी गांव निवासी आदिल ठोकर और हसनपोरा निवासी हारून गनई शामिल हैं। दोनों के घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि जिले में आतंकियों और उनके सहयोगी नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों के मददगारों और उनके ठिकानों पर भी लगातार कार्रवाई क
भास्कर अपडेट्स:अनंतनाग में 2 लश्कर आतंकियों के घर पर बुलडोजर चला, पुलिसकर्मी की हत्या के अगले दिन प्रशासन की कार्रवाई
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्रशासन ने गुरुवार को लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के दो आतंकियों के घर ढहा दिए। यह कार्रवाई लाल चौक में पुलिसकर्मी आशिक हुसैन की ह…
