तमिलनाडु के कोयंबटूर में ब्रेकअप से झल्लाए एक युवक ने लड़की के घर पर केरोसिन बम से हमला कर दिया। इससे घर के बरामदे में आग लग गई। आसपास के लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना रविवार की है, जिसका CCTV फुटेज अब सामने आया है। पुलिस ने आरोपी कार्तिक उर्फ मारियप्पन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कार्तिक की लड़की से दोस्ती थी। लेकिन जब लड़की को मालूम हुआ कि कार्तिक के खिलाफ हत्या समेत 31 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं, तो उसने उससे बात करना बंद कर दिया। इसी बात से गुस्साए आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। चार तस्वीरों में वारदात… घर पर द