बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के सीएमडी और प्रख्यात उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल (74) का आज बीकानेर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके इकलौते बेटे दीपक अग्रवाल मुखाग्नि देंगे। 23 अप्रैल (गुरुवार) की सुबह चेन्नई में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। बीकानेर में उन्हें शिवरतन अग्रवाल से ज्यादा ‘फन्ना बाबू’ के नाम से जाना जाता था। शिवरतन अग्रवाल की पार्थिव देह गुरुवार रात करीब 9:30 बजे चार्टर प्लेन से बीकानेर लाई गई। उनके साथ परिवार के सदस्य भी 4 अलग-अलग चार्टर विमानों से पहुंचे। अंतिम यात्रा आज सुबह 10 बजे सार्दुलगंज स्थित आवास से नत्थूसर गेट होते हुए सतीमाता मंदिर के पास अग्रवाल समाज
बीकाजी के CMD शिवरतन अग्रवाल की अंतिम-यात्रा कुछ देर में:पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी पहुंचे, 2 बजे तक बीकानेर के बाजार बंद रहेंगे
बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के सीएमडी और प्रख्यात उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल (74) का आज बीकानेर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके इकलौते बेटे दीपक अग्रवाल मुखाग्…
