नेपाल में लगातार हो रही बारिश के बाद बिहार में कोसी, बागमती समेत कई नदियां उफान पर हैं। इसी बीच रविवार को सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर स्थित बागमती नदी में 40 लोगों से भरी एक नाव पलट गई। नाव पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद करीब 1 घंटे तक दहशत का माहौल था। हालांकि, स्थानीय लोगों ने नदी में छलांग लगाकर सभी यात्रियों को बचा लिया। कई लोग खुद तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शी अमित ने बताया, नाव चालक हम लोगों से भी कह रहा था कि आ जाइए, नदी पार करा देंगे। दूसरी बार में देर हो जाएगी, जल्दी पहुंच जाएंगे, लेकिन हमने नाव पर ज्यादा भीड़ देखकर मना कर दिया। थोड़ी ही देर बा
बिहार में 40 लोगों से भरी नाव नदी में पलटी,VIDEO:कब्रिस्तान से लौट रहे थे; लोग बोले- 15 की क्षमता थी, नाव वाले ने जबरदस्ती बैठाया
नेपाल में लगातार हो रही बारिश के बाद बिहार में कोसी, बागमती समेत कई नदियां उफान पर हैं। इसी बीच रविवार को सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर स्थित बागमती नदी में 40 …
