बिहार के कटिहार में शनिवार देर शाम बस और पिकअप की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई हैं। इसमें एक ही परिवार के 5 लोग शामिल हैं। मृतकों में 10 महिला, 2 पुरुष और एक बच्ची है। इसमें 11 मृतक पूर्णिया जिले के रहने वाले थे, जबकि एक कटिहार के है। वहीं, एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे में 32 से ज्यादा घायल हैं। इनमें 8 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा कटिहार के कोढ़ा ब्लॉक में NH-31 पर हुआ। बस से टक्कर के बाद लोगों के शव सड़क पर बिखर गए। चश्मदीद ने बताया कि हादसे के वक्त ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। गाड़ी की स्पीड भी 100 से ज्यादा थी। बस ड्राइवर ने पहले एक बाइक को उड़ाया इसके बाद पिकअप से टक्कर हुई। पिकअप
बिहार में सड़क हादसे में 13 की मौत, 32 घायल:मरने वालों में एक ही परिवार के 5 लोग; बस ने पिकअप को उड़ाया, सड़क पर बिखरीं लाशें
बिहार के कटिहार में शनिवार देर शाम बस और पिकअप की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई हैं। इसमें एक ही परिवार के 5 लोग शामिल हैं। मृतकों में 10 महिला, 2 पुरुष …
