शिवसेना में उसके स्थापना दिवस यानी19 जून से ठीक एक दिन पहले बड़ी टूट हो गई। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 ने बगावत कर दी है। एक दिन पहले इन सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी सौंपी थी। सांसदों ने चिट्‌ठी में उद्धव से अलग होने की वजह बताई है। उनका दावा है कि ठाकरे गुट के सीनियर नेता शिवसेना का विलय कांग्रेस में करना चाहते थे। उद्धव विचारधारा बदल चुके हैं। पार्टी का अस्तित्व बचाने के लिए हम अलग हो रहे हैं। शिवसेना सांसद चंद्रकांत खैरे ने दावा किया कि बागी सांसद शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। इसे उन्होंने महाराष्ट्र में “ऑपरेशन टाइगर” बताया। बागि