विधानसभा चुनाव हारने के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रहा राजनीतिक विद्रोह तेज हो गया है। सोमवार को बागी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने TMC की पैरलल वर्किंग कमेटी का ऐलान कर दिया। विधायक अरूप रॉय अध्यक्ष चुना है। इसे ममता बनर्जी को अब तक की सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है। कोलकाता में हुए विशेष अधिवेशन में बागी खेमे के विधायक, पार्षद और दूसरे नेता शामिल हुए। बैठक के बाद ऋतब्रत ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ममता दीदी चाहें तो हमारी मुख्य सलाहकार बन सकती हैं। बागी गुट ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे का भी ऐलान कर दिया। पूर्व मंत्री अरूप बिस्