पश्चिम बंगाल से तृणमूल नेताओं के लोगों को पैसे बांटने के वीडियो वायरल हैं। दावा है कि यह वो कट मनी यानी कमीशन है जो उन लोकल नेताओं ने स्थानीय लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के बदले में लिया था। अब बंगाल में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। राज्य में भाजपा की सरकार है। इसलिए ये नेता डर से लोगों को उनसे लिया पैसा लौटा रहे हैं। भाजपा आईटी सेल चीफ अमित मालवीय ने भी अपने X अकाउंट पर 2 वीडियो शेयर किया। मालवीय ने लिखा- दक्षिण 24 परगना के नामखाना में स्थानीय TMC नेता को लोगों को पैसे लौटाते हुए देखा गया। आरोप हैं कि PM आवास योजना के तहत घर दिलाने के बदले 45 लाभार्थियों में से हर एक से ₹5 हजा