पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर बुधवार को वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के आकड़ों के मुताबिक, 92.48% वोटिंग हुई है। वोटिंग के दौरान कई जगहों पर हिंसा, झड़प, लाठीचार्ज और EVM से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आईं। नॉर्थ 24 परगना के अरविंद रैली में TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हुई। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर मुक्के, लाठियों से हमले किए। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की मौजूदगी के बावजूद हालात बेकाबू दिखे। TMC ने आरोप लगाया कि CRPF के हमले से हावड़ा के उदयनारायणपुर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि बुजुर्ग अपने