पश्चिम बंगाल की 254 विधानसभा सीटों में से 142 सीटों पर बुधवार को वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक, सेकेंड फेज में 92.32% वोटिंग हुई। बंगाल में दो फेज में चुनाव हुए। पहले फेज की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। दोनों फेज को मिलाकर 92.75% वोटिंग हुई है। यह बंगाल के इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग है। इससे पहले बंगाल में 2011 में 84.72% मतदान दर्ज किया गया था। बंगाल के अलावा तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरलम, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। पांचों राज्यों में केरलम में सबसे कम 78.03% वोटिंग हुई। 4 मई को सभी राज्यों के रिजल्ट आएंगे। बंगाल में सेकेंड फेज की वोटिंग के दौरान ह