पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनावी मुकाबले से हटने का ऐलान कर दिया है। जहांगीर ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावी मैदान से पीछे हटने की घोषणा की। यह घोषणा ऐसे समय हुई जब आज चुनाव प्रचार खत्म होने में कुछ ही घंटे बचे थे। अपने बयान में जहांगीर खान ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की तारीफ भी की। जहांगीर खान क्षेत्र में एक प्रभावशाली और बाहुबली नेता के तौर पर जाने जाते हैं। फालता सीट पर 21 मई को दोबारा वोटिंग होनी थी। ममता बनर्जी के भतीजे और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने यहां से भाजपा को चुनाव लड़ने का चैल