यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज यानी बुधवार को फाइटर विमानों का एयर शो होगा। सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अरवल कीरी करवत गांव के पास बने एयर स्ट्रिप पर भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट सुनाई देगी। सुखोई, मिराज, तेजस और जगुआर के 9 फाइटर जेट टेकऑफ और लैंडिंग का प्रदर्शन करेंगे। 6 घंटे चलने वाले एयर शो के लिए 5 किलोमीटर का एरिया सील कर दिया गया है। एक्सप्रेस–वे के एयर स्ट्रिप पर दिन में 2 बजे से शाम 5 बजे तक और शाम में 6 बजे से रात 9 बजे तक युद्धाभ्यास होगा। यूपीडा यानी यूपी एक्सप्रेस इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, पहली बार पूर्व से पश्चिम