पीएम मोदी आज गुजरात और दमन दौरे पर हैं। वह सूरत में 12,421 करोड़ रुपए के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इनमें वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के दो पैकेज के साथ 4 अन्य हाईवे शामिल हैं। सूरत पहुंचने के बाद 3:30 बजे पीएम मोदी इनडोर स्टेडियम में जनसभा करेंगे। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस होने की वजह से शहर में पीएम के कार्यक्रम के बैनर नहीं लगाए गए हैं। कार्यक्रम में आ रहे कार्यकर्ताओं को साइकिल और ई-व्हीकल से आने के लिए कहा गया है। वहीं, आम लोगों के आने के लिए नगर निगम 450 से ज्यादा ई-बसें चलाएगा। 5:30 बजे मोदी दमन पहुंच जाएंगे। वहां नए एयरपोर्ट के साथ रोड और टूरिज्म से जुड़े 2,970 करोड