पीएम मोदी की बचत की अपील का असर 11 राज्यों में दिख रहा है। त्रिपुरा में ग्रुप C और D के सिर्फ 50% सरकारी कर्मचारी ही रोज ऑफिस आएंगे, बाकी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पेट्रोल बचाने और सरकारी खर्च कम करने के लिए अपने काफिले में इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों की संख्या 50% कम करने का फैसला लिया है। पंजाब में गवर्नर ऑफिस में हर बुधवार को अधिकारी चार-पहिया वाहन से नहीं आएंगे। हरियाणा में सीएम नायब सिंह सैनी हफ्ते में एक दिन बिना गाड़ी के चलेंगे। इससे पहले बुधवार को दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान और बिहार में भी VVIP काफिले में गाड़ियों की स