पटियाला में लेडी केयरटेकर ने बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। इसका खुलासा तब हुआ, जब मां की मौत की जानकारी मिलने के बाद उसका बेटा विदेश से लौटकर घर आया और CCTV कैमरे चेक किए। जिसमें साफ दिख रहा है कि बुजुर्ग महिला चारपाई पर लेटी है, उसके सिर के नीचे तकिया रखी है। केयरटेकर ने इसी तकिया से महिला का मुंह दबाया और उसे तब तक दबाए रखा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। मृतका की पहचान मनजीत कौर के नाम से हुई, जो गांव गद्दो माजरा की रहने वाली थी। हालांकि बेटे को पहले बताया था की मनजीत कौर की मौत सामान्य हुई है, लेकिन CCTV फुटेज से मामला पलट गया और लेडी केयरटेकर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जून में केय