फरीदकोट में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने एक्टिवा सवार देवरानी-जेठानी को कुचल दिया। दोनों महिलाएं घर से 300 मीटर दूर नहर किनारे लगे नलकूप से पीने का पानी लेकर लौट रहीं थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार ड्राइवर ने करीब 100 किमी/घंटे की रफ्तार से दोनों को टक्कर मारकर लगभग 200 मीटर तक घसीटता ले गया। जिससे उनके सिर सड़क पर घिसटते रहे। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे के PHOTOS… जानि