राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी शहजाद भट्टी से जुड़े तीन आतंकी मामलों के संबंध में पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में छापेमारी की। एनआईए की टीमों ने 18 जगहों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कई लोगों से पूछताछ कर जरूरी जानकारी जुटाई। उन्होंने कई डिजिटल उपकरण और दस्तावेज भी जब्त किए। तलाशी के दौरान मिली गई सभी जानकारी और सबूतों को गहन जांच के साथ-साथ फोरेंसिक व तकनीकी परीक्षण के लिए भेजा गया है, ताकि सीमा पार की बड़ी साजिश का खुलासा किया जा सके। मानसा पहुंची टीम, यदविंदर के घर की तलाशी ली इसी के तहत मानसा जिले के कुलाना गांव में राष्ट