भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अमृतसर के दाउके गांव में शनिवार को बीएसएफ ने एक संदिग्ध घुसपैठिए को गोली मारकर ढेर कर दिया। यह कार्रवाई थाना घरिंडा के अधीन कंटीली तार के पास की गई। बताया जा रहा है कि बीएसएफ के जवान इलाके में नियमित गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जवानों को कंटीली तार के पास झाड़ियों में कुछ हलचल दिखाई दी। मृतक के पास से तंबाकू का पैकेट मिला है। जवानों ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध व्यक्ति को झाड़ियों से बाहर आने के लिए कहा। कुछ देर बाद वह व्यक्ति बाहर आया और कंटीली तार को पार करने की कोशिश करने लगा। बीएसएफ जवानों ने उसे रुकने की चेतावनी दी और आगे न बढ