पंजाब के पठानकोट शहर के नामी डॉक्टर दंपती डॉ. जसपाल सिंह भिंडर और उनकी पत्नी डॉ. जसपाल कौर को उनके घर में काम करने वाली सगी बहनों ने ही ठग लिया। 6 साल तक वह दंपती से ठगी करते रहे। इस दौरान उन्होंने करीब ₹4.5 करोड़ की ठगी कर ली। इसके बाद एक मरले के प्लाट में रहने वाली सगी बहनों ने आलीशान कोठी आलीशान कोठी, लग्जरी कारें तक खरीद लीं। परिवार का एक मेंबर विदेश तक भेज दिया। यह ठगी आगे भी चलती रहती, अगर डॉक्टर दंपती के बेटे को अस्पताल बनाने के लिए रुपयों की जरूरत ने सारी पोल खोल दी। सगी बहनें डॉक्टर दंपती के घर कैसे पहुंचीं, किस तरह से भरोसा जीतकर ठगी करती चली गईं, रुपयों की जरूरत पर सारी पो