पंजाब में 2027 के चुनाव से पहले करीब 20 लाख वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से कट सकते हैं। इसकी वजह ये है कि राज्य में वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत इन लोगों के इन्यूमरेशन फॉर्म वापस जमा नहीं हुए हैं। पंजाब की चीफ इलेक्ट्रोल अफसर (CEO) अनंदिता मित्रा की तरफ से एक अगस्त को जारी आंकड़ों के मुताबिक 20.77 लाख वोटर्स ने फॉर्म वापस जमा नहीं कराए। उन्होंने बताया कि पंजाब में बीएलओज के जरिए कुल 2 करोड़ 14 लाख 60 हजार 990 इन्यूमरेशन फॉर्म बांटे गए थे। जिनमें से अभी तक 1 करोड़ 93 लाख 83 हजार 698 फॉर्म ही वापस जमा हुए हैं। राज्य में 90.32% फॉर्म जमा होने के बाद अब करीब 20 लाख फॉर्मों को अनकलेक्टिड कैटेगरी म