नमस्कार, पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर दिवंगत कांग्रेस नेता के बेटे की सुसाइड से जुड़ी रही। जिसने खुद को गोली मारने से पहले वीडियो बनाया। जिसमें चंडीगढ़ के बिल्डर बाप-बेटों पर 4 करोड़ के फ्रॉड का आरोप लगाकर अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. कांग्रेस नेता के बेटे का सुसाइड, गोली मारने से पहले VIDEO बनाया बठिंडा के मौड़ मंडी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके दिवंगत कांग्रेस नेता सुखराज नत्त के बेटे दविंदर नत्त ने आत्मह