फरीदकोट में सोमवार को घर में घुसकर एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय महिला घर में अकेली थी। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब उसका पति स्कूल से ड्यूटी कर घर लौटा और उसके खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला। जब पति ने अपनी भाभी को आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाया तो बेडरूम में पलंग के पास पड़ी पत्नी की लहूलुहान लाश देखी। शव के निचले हिस्से पर कोई कपड़ा भी नहीं था। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। DSP का कहना है कि फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रहे हैं। वहीं