पंजाब में फिरोजपुर के रेसलर अमनप्रीत सिंह ने पावर स्लैप कंपीटिशन में WWE के पूर्व वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियन जैक हेजर को एक थप्पड़ में बेहोश कर दिया। जैक हेजर पहले दो राउंड में बढ़त पर थे, लेकिन तीसरे राउंड में शेरा के एक जोरदार थप्पड़ ने उनको को नॉकआउट कर दिया। जीतने के बाद मंच पर ही शेरा ने अपनी टी-शर्ट उतार जश्न मनाया। वहीं हेजर को करियर की पहली नॉकआउट हार का सामना करना पड़ा। पावर स्लैप 21 का ये मुकाबला 10 जुलाई 2026 को लास वेगास में हुआ। अमनप्रीत सिंह इससे पहले टीएनए रेसलिंग, डब्लूडब्लूई एनएक्सटी और ओवीडब्ल्यू हेवीवेट में खेल चुके हैं। वह रिंग में महाबली शेरा के नाम से फेमस हैं।