पंजाबी टूरिस्टों की कार हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई, जबकि मां-बेटा व एक अन्य युवक गंभीर घायल है। एक घायल को कुल्लू के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। आज (12 जून) दोपहर बाद सभी टूरिस्ट PB-08-FK-8223 नंबर की गाड़ी से मणिकर्ण जा रहे थे। इसी दौरान इनकी गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। लोगों ने पहले गाड़ी में फंसे टूरिस्टों को बाहर निकाला और कड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया। एक ट