देश के 22.79 लाख से ज्यादा छात्रों ने रविवार को NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा दी। मध्य प्रदेश के 283 केंद्रों पर 13 हजार 774 परीक्षार्थियों ने भी नीट री-एग्जाम दिया। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे के बीच हुई। इसके बाद नीट एस्पिरेंट ने कहा कि इस बार फिजिक्स का पेपर टफ रहा। कैलकुलेटिव सवाल होने से इसे सॉल्व करने में समय लगा। उन्होंने बायो पेपर को अपेक्षाकृत सरल बताया। कुछ स्टूडेंट्स बोले- रिजल्ट अच्छा आने की उम्मीद है लेकिन पेपर लीक की आशंका ने डरा रखा है। इससे पहले कड़े नियमों और समय की पाबंदी के कारण कई केंद्रों पर भारी अफरा-तफरी और भावुक कर देने वाले नजारे देखने को मिले। एनटीए की गाइड ल