पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस के पूर्व पंजाब अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अब नया दांव खेला है। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर नई दिल्ली की 9 साल पुरानी भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का पोस्टर शेयर किया है। कयास लगाया जा रहा कि वह अब इसी पार्टी का झंडा उठाकर पंजाब के विधानसभा चुनाव में उतरेंगी। इसके साथ ही उनके BJP में जाने अटकलों पर रोक लग गई है। भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी के अध्यक्ष अम्लान बिश्वास ने कहा कि डॉ नवजोत कौर सिद्धू भी हमारी पार्टी में शामिल हुई हैं। उनका हम स्वागत करते हैं। उन्होंने X हैंडल पर लिखा- हमने राष्ट्रीय स्तर पर एक नए विकल्प का काम कि