मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक के उद्गम मंदिर में दान और चढ़ावे के प्रबंधन में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। आरोप है कि मुख्य उद्गम मंदिर को दान में मिले सोने-चांदी का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। मंदिर ट्रस्ट का दावा है कि चढ़ावे में मिले सोने-चांदी के जेवरात अमरकंटक थाने में जमा कराए जाते हैं और इसकी रसीद ट्रस्ट के पास है। हालांकि, थाने के टीआई का कहना है कि उनके पास मंदिर का कोई चढ़ावा नहीं आता। नर्मदा उद्गम मंदिर का संचालन स्थानीय नगर परिषद के जरिए होता है, लेकिन परिषद के पास ट्रस्ट का बायलॉज उपलब्ध नहीं है। इस