मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में रविवार शाम जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर तेज रफ्तार हाईवा ने 6 दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में 4 दोस्तों की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है। सभी दोस्त नरसिंहपुर-जबलपुर सीमा पर स्थित हाथीनाला वॉटरफॉल घूमने आए थे। लौटते समय इंदिरा नगर के पास हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में जबलपुर के पावला निवासी राजेंद्र पटेल, वीरेंद्र लोधी (20), रामपाल सिंह लोधी (21) और बरबटी निवासी जयपाल सिंह लोधी (30) शामिल हैं। वहीं आकाश सिंह लोधी (24) और नीरज सिंह लोधी (25) गंभीर रूप से घायल हैं। हाईवे किनारे खड़े थे सभी दोस्त स्थानीय लोगों के मुताबिक, सभी दोस्त हाथीनाला वॉ