पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नागपुर के रेशम बाग में 26 से 30 अप्रैल तक श्री राम कथा कर रहे हैं। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री और अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव के बीच आस्था, अध्यात्म और विज्ञान को लेकर विवाद बढ़ गया है। श्याम मानव ने 80 लाख रुपए की चुनौती दी, जिसे बाबा ने स्वीकार किया। श्याम मानव ने बाबा को 10 लोगों के नाम, उनके पिता का नाम, उम्र और मोबाइल नंबर सटीक बताने की चुनौती दी है। साथ ही, ‘अतींद्रिय शक्ति’ की परीक्षा के लिए बंद कमरे में रखी 10 वस्तुओं की पहचान करनी होगी। दोनों परीक्षाओं में कम से कम 90 प्रतिशत सटीकता जरूरी रखी गई है। यह प्रक्रिया नागपुर में पत्रकारों