नीट पेपर लीक मामले में देशभर में चल रहे स्टूडेंट्स के प्रदर्शन के बीच शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। इसका जश्न पंजाब में भी स्टूडेंट्स ने मनाया। जालंधर में Gen-Z प्रोटेस्ट के दौरान धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सुनकर स्टूडेंट्स को विश्वास ही नहीं हुआ। मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जानकारी मिलने के बाद उन्हें इस पर यकीन हुआ। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कहा- ये पहले हो जाना चाहिए था। अगर पहले दिन हो जाता तो ये प्रोटेस्ट हमें करने न पड़ते। पीएम मोदी ने हमारी बात सुनी, खुशी है…देर आए दुरुस्त आए। जो 12 साल में नहीं हुआ, वो स्टूडेंट्स ने करव