पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र समेत देश के 7 राज्यों में अगले 5 दिन कम बारिश होने की संभावना है। ऐसा इसलिए, क्योंकि देश के 70% हिस्से से बादल गायब हो गए हैं। IMD की नई सैटेलाइट तस्वीरों और विंडी.कॉम के मुताबिक बादल पूर्व और पूर्वोत्तर के राज्यों जैसे- उत्तराखंड, यूपी, बिहार, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा की तरफ चले गए हैं। शनिवार शाम को पहलगाम के नाला ओवेरा इलाके में बादल फटने की घटना सामने आई। इससे वहां बने होटल में पानी और मलबा घुस गया। यह इलाका अमरनाथ यात्रा रूट से 4 किमी की दूरी पर है। इधर के देश के जिन हिस्सों में मानसून थोड़ा बहुत सक्रिय है, व