देवास जिले के टोंककला पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी मुकेश विज को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। ग्वांग्झू (चीन) से भारत लौटते ही देवास पुलिस की टीम ने उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर दबोच लिया। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी मुकेश विज पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद से ही पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह चीन के ग्वांग्झू शहर में है और भारत लौट रहा है। इसी सटीक सूचना के आधार पर देवास पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर घेराबंदी की और उसके भारत पहुंचते ही उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की पूछताछ करेगी पुलिस मुकेश