अंतरराष्ट्रीय डिजाइन पुरस्कार प्री वर्साय 2026 द्वारा जारी दुनिया के 7 सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों की सूची में भारत के दो एयरपोर्ट्स ने भी जगह बनाई है। इस सूची में भारत का नवी मुंबई और गुवाहाटी एयरपोर्ट शामिल है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक एयरपोर्ट्स का चयन केवल सुंदरता के आधार पर नहीं, बल्कि नवाचार, यात्री अनुभव, पर्यावरणीय दृष्टिकोण और स्थानीय सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखकर किया गया है। इस सूची में शामिल दोनों भारतीय एयरपोर्ट्स ने पारंपरिक भारतीय तत्वों को आधुनिक वास्तुकला के साथ जोड़कर वैश्विक पहचान बनाई है। दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स की इस सूची में चीन के ग्व