देश में शुक्रवार सुबह असामान्य रिकॉर्ड दर्ज किया गया। दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में सभी शहर भारत के रहे। उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, हरियाणा के कई शहर दोपहर से पहले ही 42 से 44°C तक पहुंच गए। अकेले उत्तर प्रदेश के 22 शहर गर्म शहरों की लिस्ट में थे। देश में सबसे गर्म यूपी का बांदा 47.6°C के साथ और फिर मध्य प्रदेश का नौगांव 46.8°C के साथ रहा। एमपी अब राजस्थान और विदर्भ से ज्यादा तप रहा है। राजस्थान में तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिन उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में तेज लू चलने की आशंका है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब